छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एक्सीडेंट में घायल, अचानक लगा कट और खड़े ट्रक से टकराई कार
Kiran Singh Deo Car Accident: भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें वह घायल हो गए हैं और उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है. बताया जा रहा है कि वह परिवार के साथ बागेश्वर धाम गए थे, जहां से लौटते समय से यह हादसा हुआ है.
