‘सनातन विरोधी तो आप हैं ही, अपनों के तो सगे हो जाइए’ बलरामपुर में यादवों की पिटाई पर राजभर का अखिलेश पर तंज
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में कुछ यादव युवकों की पिटाई के मामले ने अब बड़ा सियासी तूल पकड़ लिया है. सुभासपा (SBSP) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने अखिलेश के ‘MY’ (मुस्लिम-यादव) और ‘PDA’ समीकरण पर करारा तंज कसते हुए कहा कि मुस्लिम वोटों के खिसकने के डर से अखिलेश अपनी ही जाति के लोगों के पीटे जाने पर चुप बैठे हैं. राजभर ने अखिलेश को ‘सनातन विरोधी’ बताते हुए नसीहत दी है कि कम से कम वह अपनों के तो सगे हो जाएं.
