छत्तीसगढ़

स्पेसरानी, न्यूज और तुफैल जैसे नाम वाले भी हुए पास, छत्तीसगढ़ पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा पर मचा बवाल

CGPSC Sub Inspector Exam Result: छत्तीसगढ़ में सूबेदार, पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) और पलटन कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें ‘न्यूज’, ‘स्पेसरानी’, ‘हे राम’, ‘तुफैल’ और ‘भक्त प्रह्लाद’ जैसे नाम वाले उम्मीदवार पास हो गए. लेकिन इसके बाद विवाद खड़ा हो गया है. राज्य के विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मामले में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. बाद में इस पर CGPSC ने कहा है कि उम्मीदवारों के नाम बिल्कुल सही हैं. इसके अलावा उम्मीदवारों ने खुद वीडियो जारी करते अपने नामों को लेकर किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है.