छत्तीसगढ़

कौन थीं रिद्धि ठक्कर? सपनों की ‘राइड’ पर निकली थीं, छत्तीसगढ़ में मौत से अधूरा रह गया सफर

Riddhi Thakkar: छत्तीसगढ़ के धमतरी में बाइकर रिद्धि ठक्कर की एक्सीडेंट में मौत हो गई. उन्हें बाइकिंग का गहरा जुनून था. देश के कोने-कोने को देखने की ललक उनमें थी. इसी वजह से वह मुंबई से करीब 23 बाइकर्स के साथ छत्तीसगढ़ के बस्तर की वादियों को एक्सप्लोर करने निकली थीं.अपनी बजाज एवेंजर बाइक पर सवार होकर वे नागपुर के रास्ते रायपुर पहुंचीं.