Raipur: ईडी का बड़ा एक्शन! कांग्रेस के नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर 9 घंटे तक चली रेड
Raipur News: कथित शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी ने रायपुर, दुर्ग और धमतरी में छापेमारी की. पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल समेत कारोबारियों के ठिकानों पर डॉक्यूमेंट और इलेक्ट्रॉनिक सबूत खंगाले गए. कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया.
