छत्तीसगढ़

17 हजार का लोन और बदल गई जिंदगी! सरगुजा की माया ने मक्के की खेती से पकड़ी ‘लखपति दीदी’ बनने की राह

Makka Ki Kheti: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अम्बिकापुर की माया विश्वास ने काली माई स्व-सहायता समूह से 17 हजार रुपये का छोटा लोन लेकर मक्के की खेती शुरू की. आज उनकी उपज घर से ही बिक जाती है और वह ‘लखपति’ बनने की राह पर आगे बढ़ रही हैं.