गोह का शिकार किया, पकाकर खा गए, फिर बनाई रील, Video से पकड़े गए आरोपी
Dantewada News: दंतेवाड़ा के वन मंडलाधिकारी रंगनाथन ने बताया कि गोह के शिकार की यह घटना एक सप्ताह पहले की है. तीनों आरोपी शामगिरी पंचायत के आसपास के गांव के रहने वाले हैं. हमारे पास एक वीडियो आया था, जिसमें तीन लोगों ने मिलकर एक इंडियन मॉनिटर लिजर्ड का शिकार किया और उसको वहीं पर खा लिया.
