आज का राशिफल 3 सितंबर 2026
Aaj ka rashifal 3 September 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा उच्च के होकर के वृषभ राशि में, कृतिका नक्षत्र में हैं, यह सूर्य का नक्षत्र है। चंद्रमा शुक्र के घर में हैं यह एक अच्छी स्थिति है। यह पावर की स्थिति है और बड़ों के आशीर्वाद की है। इसमें रौब-रुआब आपके अंदर होगा, बस गुस्सा ज्यादा नहीं बढ़ पाए, इस बात का ध्यान रखना होता है।
मंगल मिथुन राशि में है जो कि अच्छा नहीं है, गुरु कर्क राशि में बहुत अच्छा है, सूर्य सिंह राशि में बहुत अच्छा, बुध भी सिंह राशि के बहुत अच्छे माने जाते हैं और केतु वहां पर बुध के लिए अच्छे नहीं हैं, तो कुल मिलाकर के एक मध्यम योग का निर्माण हो जा रहा है। स्वगृही शुक्र तुला में पहुंच चुके हैं, यह जनमानस के लिए बहुत अच्छा है। विपरीत लिंगी संबंध के लिए, पति-पत्नी के लिए, आनंद के लिए, प्रेम के लिए, बढ़ोतरी के लिए, भौतिक सुखों के लिए शानदार। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में यह मध्यम है।
मेष राशि:
दांपत्य जीवन में सुधार होगा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
सौम्यता में बढ़ोतरी होगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। कड़क भाषा से बचें। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
चिंताकारी सृष्टि का सृजन रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा भी संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी हो गई है। विद्यार्थियों, फिल्मकारों, लेखकों और खासकर श्रृंगार रस के कवियों के लिए बड़ा अच्छा समय रहेगा। एक शुभ संकेत दिखाई पड़ रहा है लेकिन मन चिंतित रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार है। प्रेम से थोड़ी दूरी है और संतान को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। बाकी आपकी सारी स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। राजनीतिक लाभ मिलने के संकेत हैं। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि:
जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम की स्थिति काफी पहले से बेहतर है। संतान भी बहुत अच्छी स्थिति में चल रहा है। एक शुभता की तरफ जा रहे हैं आप, यह बहुत अच्छा समय रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि:
एक तरफ से लग्न का शुक्र प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा रहा है, स्वास्थ्य की स्थिति को बहुत अच्छा कर रहा है। आप में एक आकर्षण आ रहा है, सौम्यता आ रहा है, पावर आ रहा है। यह सॉफ्ट एनर्जी है, जो कि अच्छे परिणाम वाली है। लेकिन चंद्रमा अष्टम भाव में जाकर के जोखिम दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, बच के पार करिए। प्रेम-संतान मध्यम चल ही रहा है, व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। नीली वस्तु पास रखना, शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य ओवरऑल मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति में सुधार हो चुका है। व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि:
धनु राशि की स्थिति में थोड़ा सा शत्रु एक्टिव रहेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। शारीरिक छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम की स्थिति बड़ी अच्छी, संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि:
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं रहेगा क्योंकि भावुक बने रहेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। ओवरऑल स्थिति आपकी अच्छी है, लेकिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो थोड़ा रुक जाइए, क्योंकि भावुक बने हुए हैं। भावुकता में लिया गया निर्णय नुकसान कर सकता है। काली जी की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करें, शुभ होगा।
कुंभ राशि:
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। थोड़ा गृह कलह के भी संकेत हैं। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
मीन राशि:
पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
