झीरम घाटी हत्याकांड में 13 साल बाद आया फैसला, NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को माना दोषी
Jhiram Ghati Attack: झीरम घाटी हत्याकांड में एनआईए कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. इसमें कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है. साल 2013 में झीरम घाटी में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में कई कांग्रेसी नेताओं और सुरक्षाकर्मियों की हत्या हो गई थी. पहले फैसले के लिए 31 अगस्त की तारीख तय की गई थी, लेकिन फिर इसे 5 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया था. वहीं दोषियों को 16 सितंबर 2026 को सजा सुनाई जाएगी.
