राजनांदगांव पहुंचे विजय शर्मा, झीरम घाटी फैसले पर कांग्रेस को घेरा, पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर कही ये बात
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज राजनांदगांव के एकदिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने पुष्प वाटिका परिसर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला में हिस्सा लिया और सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झीरम घाटी मामले, पुलिस कमिश्नर प्रणाली समेत कई मुद्दों पर पत्रकारों से चर्चा की.
