एक दिन से ज्यादा बिना अन्न-जल, फिर भी चेहरे पर आस्था… ऐसा है छत्तीसगढ़ का तीजा
Hartalika teej festival: छत्तीसगढ़ में तीजा धार्मिक आस्था के साथ लोक-संस्कृति और पारिवारिक रिश्तों का पर्व है. महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए 24 घंटे से अधिक निर्जला व्रत रखती हैं. कड़ू भात से शुरू होकर शिव-पार्वती पूजा और गौर-गौरी विसर्जन के बाद व्रत पूरा होता है. खुरमी-ठेठरी और बेटी के मायके आने की परंपरा आज भी गांव-कस्बों में जीवित है.
