Ambikapur: BA की छात्रा ने लगाई फांसी, NSUI छात्र नेता अरेस्ट, परिजनों का आरोप- ब्लैकमेल कर रहा था
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंतरा शाह ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. इस मामले में पुलिस ने एनएसयूआई (NSUI) छात्र नेता ज्ञान तिवारी को गिरफ्तार किया है. परिजनों का आरोप है कि ज्ञान तिवारी छात्रा को निजी चैट और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल और परेशान कर रहा था.
