छत्तीसगढ़

आलू, बेसन और चना दाल से बनती ये चाट, ₹35 में भरपूर प्लेट, दोपहर से रात तक लगती है भीड़

Banarasi Chaat: बालोद के घड़ी चौक स्थित बीकानेर स्वीट्स में बनारस की टिकिया चाट खूब पसंद की जा रही है. ₹35 की प्लेट होने के बावजूद रोजाना 150 प्लेट तक बिक्री होती है. चाट बनाने वाले प्रेमचंद 18 साल से यह काम कर रहे हैं. उन्होंने बनारस में हेल्परी करते हुए चाट बनाना सीखा और अब अपने हुनर से बालोद में लोगों का दिल जीत रहे हैं.