जरा सी बात पर ITI टीचर ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लोहे के बेलचे से मारा, FIR
Balod News: बालोद के ASP चंद्रकांत गवर्ना ने कहा कि छात्र की तरफ से शिकायती आवेदन मिला है कि ITI में विश्वकर्मा जयंती पर भंडारे के लिए भोजन की तैयारी की जा रही थी. वह पानी पीने के लिए क्लास में चला गया कि तभी शिक्षक फनील साहू उसपर बुरी तरह भड़क गए. उन्होंने वहां मौजूद सभी छात्रों को पीटा. साहू ने लोहे के बेलचे से उनपर हमला किया.
