छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की फेमस ठेठरी रोटी, बेसन और अजवाइन का कुरकुरा स्वाद, बच्चों से बुजुर्गों तक सबकी पसंदीदा

Chhattisgarh Famous Thethri Roti: छत्तीसगढ़ की पहचान सिर्फ यहां की लोक संस्कृति और परंपराओं से ही नहीं बल्कि अनोखे स्वाद से भी होती है. यहां के पारंपरिक व्यंजनों में ठेठरी रोटी का अपना खास स्थान है. बेसन, अजवाइन और देसी मसालों से तैयार होने वाली यह रोटी स्वाद में कुरकुरी और बेहद लाजवाब होती है. खास बात यह है कि ठेठरी को लोग सामान्य नाश्ते के तौर पर खाने के साथ-साथ सब्जी-दाल के साथ पापड़ की तरह भी खाते हैं.