Othersदेश

नीट एसएस क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल 50 से घटकर हुआ 30, जानिए किस विषय में कितने मार्क्स पर मिला मौका

सुपर स्पेशियलिटी कोर्सेज में एडमिशन का सपना देख रहे डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट-सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) परीक्षा का क्वालिफाइंग कट-ऑफ पर्सेंटाइल 50वें पर्सेंटाइल से घटाकर 30वां पर्सेंटाइल कर दिया है। काउंसलिंग के शुरुआती दौर के बाद खाली रह गई सुपर स्पेशियलिटी सीटों को भरने और अधिक से अधिक योग्य डॉक्टरों को मौका देने के लि यह अहम फैसला लिया गया है।


ग्रुप-वाइज रिवाइज्ड कटऑफ मार्क्स

परसेंटाइल 50 से 30 होने के बाद विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी ग्रुप्स के लिए रिवाइज्ड कटऑफ स्कोर (600 में से) इस प्रकार हैं-

मेडिकल ग्रुप : कटऑफ स्कोर 225 से घटकर लगभग 175 अंक

सर्जिकल ग्रुप : कटऑफ स्कोर 288 से घटकर लगभग 243 अंक

ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी: 355 से घटकर लगभग 325 अंक

पीडियाट्रिक ग्रुप 271 से घटकर लगभग 231 अंक

एनेस्थिसियोलॉजी ग्रुप: 284 से घटकर लगभग 249 अंक

ऑर्थोपेडिक्स ग्रुप: 294 से घटकर लगभग 256 अंक

एनेस्थीसियोलॉजी -249 अंक

ईएनटी -247 अंक

माइक्रोबायोलॉजी – 306 अंक

पैथोलॉजी – 238 अंक

फार्माकोलॉजी – 213 अंक

साइकियाट्री – 302 अंक

रेडियोडायग्नोसिस – 315 अंक

रेस्पिरेटरी मेडिसिन – 285 अंक

काउंसलिंग और भाग लेने के महत्वपूर्ण नियम

जिन अभ्यर्थियों ने पहले के काउंसलिंग राउंड्स में ही सीट हासिल कर ली है या ज्वाइन कर लिया है, उन्हें सीट अपग्रेडेशन के नाम पर इस विशेष राउंड में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नई आवंटन प्रक्रिया से पहले से भरी हुई सीटें दोबारा खाली न हों। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) बहुत जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी करेगी।

6,000 अतिरिक्त डॉक्टरों को मिलेगा काउंसलिंग का मौका

क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल में इस भारी कटौती के बाद देश भर के लगभग 6,000 अन्य डॉक्टर्स अब स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग में हिस्सा लेने के योग्य हो गए हैं। इससे खाली बची 1,857 सीटों (DM, MCh और DrNB-SS) को भरने में बड़ी मदद मिलेगी।

रैंक और स्कोर कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

NBEMS ने बोर्ड नोटिस में कहा है कि पहले घोषित की गई उम्मीदवारों की प्रश्न पत्र के ग्रुप स्पेसिफिक रैंक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए कोई नया स्कोर कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। यदि काउंसलिंग या एडमिशन प्रक्रिया के किसी भी राउंड में कोई उम्मीदवार अनुचित साधनों का इस्तेमाल करता पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी। किसी भी संदेह या प्रश्न की स्थिति में अभ्यर्थी NBEMS के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 या उनके ऑनलाइन कम्यूनिकेशन वेब पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं।