10 लाख खर्च कर छत्तीसगढ़ के किसान ने खेत को बनाया शहीद स्मारक, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम!
बालोद के देवगहन गांव के युवा किसान लोकेंद्र साहू ने शहीदों के सम्मान में अपने खेत के सड़क किनारे 10 लाख रुपये खर्च कर 18 वीर शहीदों की प्रतिमाएं बनवाई हैं. इनमें कारगिल, 26/11, सियाचिन और पुलवामा समेत विभिन्न घटनाओं के शहीद शामिल हैं. अब वे क्रिकेटरों को आमंत्रित कर रहे हैं. जानें क्यों
