छत्तीसगढ़

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का कहर! छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर को स्कूल बंद, CM ने अभिभावकों से की बड़ी अपील

Chhattisgarh Schools Closed: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण बीते 48 घंटों से लगातार भारी बारिश हो रही है. बस्तर संभाग समेत कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. गरियाबंद और सुकमा में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं.