छत्तीसगढ़

सरगुजा के गांवों में पारंपरिक शारू सुकटी, घने जंगल में उगती है ये सब्जी, सामने आते ही टूट पड़ते हैं लोग!

सरगुजा में आदिवासी समाज की पारंपरिक खानपान संस्कृति में जंगल से मिलने वाली शारू सुकटी का खास महत्व है. ग्रामीण इसे जंगल से लाकर धूप में सुखाते हैं और पीसकर सुरक्षित रख लेते हैं. जरूरत के समय इसकी सब्जी बनाई जाती है, जिसका स्वाद टमाटर और चावल के पसिया के साथ और बढ़ जाता है. यह पारंपरिक व्यंजन पीढ़ियों से ग्रामीणों के खानपान का हिस्सा बना हुआ है.