छत्तीसगढ़

CGPSC घोटाले के आरोपी पूर्व IAS टामन सिंह को अस्पताल में मिला वीआईपी ट्रीटमेंट! बिना हथकड़ी घूमते दिखे, Video

Former IAS officer Taman Singh Video: सीजीपीएससी घोटाले के आरोपी पूर्व आईएएस अधिकारी टामन सिंह सोनवानी का रायपुर के आंबेडकर अस्पताल से एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में सोनवानी बिना हथकड़ी के परिजनों से खुलकर बातचीत करते दिख रहे हैं. मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की खबर है.