सुलझने वाला है महानदी विवाद, सुलह का फॉर्मूला तैयार! CM साय ने ओडिशा के सीएम को बताया छोटा भाई
Mahanadi Water Dispute Odisha Chhattisgarh: महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए दिल्ली में एक हाईलेवल मीटिंग हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ओडिशा के सीएम को अपना छोटा भाई बताया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि संवाद से ही इस समस्या का समाधान संभव है. दोनों राज्यों ने तकनीकी बातचीत से और आपसी सहमति से समाधान खोजने की बात कही है. इससे आस बंधी है कि अब महानदी विवाद जल्दी ही सुलझ जाएगा.
