सरगुजा में धान की फसल पर कीटों का खतरा, एक्सपर्ट की सलाह से रत्ती भर नहीं होगा नुकसान
Paddy Crop Pest Prevention Tips: डॉ वीर सिंह ने लोकल 18 को बताया कि फाल्स स्मट से प्रभावित बालियों को खेत में छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है. संक्रमित पौधे या बाली को निकालकर खेत से बाहर नष्ट करने की प्रक्रिया को रोग प्रबंधन की महत्वपूर्ण कृषि क्रिया माना जाता है. इससे हवा के माध्यम से बीमारी के स्वस्थ पौधों तक फैलने की संभावना कम की जा सकती है.
