रेलवे ट्रैक पर आया पहाड़, कैंसिल हुई कई ट्रेनें, भारतीय रेल को रोजाना हो रहा 10 करोड़ रुपए का नुकसान
बस्तर की लाइफलाइन कहे जाने वाले केके रेलमार्ग पर भूस्खलन के बाद 24 सितंबर से रेल सेवा बंद है. मल्लीगुड़ा और क्षत्रिपुट के बीच करीब 3 किलोमीटर ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से जगदलपुर की 5 यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित है. रोजाना करीब 3 हजार यात्री परेशान हैं, जबकि रेलवे को करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है.
