छत्तीसगढ़

बिना जुताई-बुवाई के बरबट्टी की खेती, जीरो बजट में प्राकृतिक खेती से कमाई का तरीका, किसान ने बताया सीक्रेट

बिलासपुर के मल्हार में किसान यदुनंदन प्रसाद वर्मा बिना जुताई के बरबट्टी की खेती कर रहे हैं. वह घर के बीज से फसल तैयार करते हैं जिसमें लागत बेहद कम आती है. बारिश के बाद कद्दू की फसल खराब होने पर उसी खेत में बरबट्टी लगाते हैं. किसान के मुताबिक, अच्छे भाव मिलने पर प्रति एकड़ करीब 2 लाख रुपये तक आमदनी संभव है.