Video: हाथी देख घर को भागा ग्रामीण, गजराज ने अंदर सूंड डालकर टटोला
रिपोर्ट- कविता, अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर-अंबिकापुर सीमा से लगे छतरपुर के रिहायशी इलाके में एक जंगली हाथी घुस आया. घर के बाहर खड़े एक ग्रामीण से उसका सामना हो गया. ग्रामीण ने जैसे ही हाथी को देखा, वह फौरन घर में घुस गया. जिसके बाद हाथी घर के अंदर सूंड डालकर ग्रामीण को खोजने लगा. कुछ सेकंड बाद हाथी वहां से चला गया. पूरा वाक्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. ग्रामीण की जान बाल-बाल बची. घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने मुनादी कराकर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की.
