छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: चार्जशीट में कुमार विश्वास का नाम, प्रोग्राम के लिए 25 लाख का इंतजाम; चैट से खुलासा

Chhattisgarh Coal Scam: 570 करोड़ के कोल लेवी घोटाले में EOW की ओर से पेश किए गए चार्टशीट में कवि कुमार विश्वास के कार्यक्रम का भी जिक्र किया गया है. जांच एजेंसी ने चालान की समरी में विधायक देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच हुई वाट्सएप बातचीत का हवाला दिया है. इसमें कुमार विश्वास के कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपए की व्यवस्था करने की बात कही गई है.