छत्तीसगढ़

चंदननगर की रोशनी, श्रीलंका के मंदिर की झलक! बिलासपुर में बन रहा दुर्गोत्सव का भव्य पंडाल

Telipara Durgotsav: बिलासपुर के तेलीपारा में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से भव्य दुर्गा पंडाल तैयार हो रहा है. पंडाल बनाने के लिए कोलकाता से 40 कारीगर पहुंचे हैं, जो दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. सुबह 7 बजे से रात 1:30 बजे तक कारीगर थर्माकोल, डिजाइन और रंग-रोगन का काम करते हैं. कारीगरों की मेहनत से स्वर्ण जयंती वर्ष में तेलीपारा का दुर्गोत्सव खास बनने जा रहा है.