छत्तीसगढ़

बस्तर में बांस की इस देसी तकनीक से मछली पकड़ते हैं किसान, 4-5 दिन में बनता है दांदर, रोज फंसेंगी 1 किलो!

बस्तर में किसान बरसात के मौसम में खेतों के मेड़ से मछली पकड़ने के लिए ‘दांदर’ का उपयोग करते हैं. बांस से बनी यह दांदर खेत के मेड़ में रखी जाती है, जिससे खेत से पानी गुजरने पर मछलियां इसमें फंस जाती हैं. किसान एक दिन में आधा किलो से एक किलो तक मछली पकड़ लेते हैं.