छत्तीसगढ़

दशहरे पर 2 नई रेल सेवाओं की सौगात, छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार यहां पहुंची ट्रेन

Raipur News: छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए दो नई रेल सेवाओं को शुरू किया गया है. अब रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद के बीच नई ट्रेन चलेंगी. सीएम विष्णु देव साय की तरफ से बताया गया है कि आने वाले समय में रायपुर से धमतरी तक भी ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ के रेलवे क्षेत्र के लिए केवल करीब 300 करोड़ रुपए का बजट दिया जाता था. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में यह राशि कई गुना बढ़कर करीब 7500 करोड़ रुपए तक पहुंच गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *