पेंड्रा-मरवाही में पहुंचे 52 हाथियों का दल, धान की फसल पर मंडराया खतरा; वन विभाग अलर्ट
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा स्थित मरवाही वनमंडल में 52 हाथियों के बड़े दल की आमद से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है. कटघोरा वनमंडल के पसान क्षेत्र में करीब 20 दिन बिताने के बाद हाथियों का यह दल अब मरवाही के मटियाडांड और भटियार इलाके में पहुंच गया है. हाथियों का झुंड खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है. दल में कई छोटे शावक भी शामिल हैं. स्थिति को देखते हुए वन विभाग और हाथी मित्र दल लगातार निगरानी कर रहे हैं
