छत्तीसगढ़

NH-343 पर फूटा लोगों का गुस्सा, रामानुजगंज में चक्काजाम; सड़क निर्माण की खामियों पर प्रदर्शन

रामानुजगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर सड़क निर्माण कार्य को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सड़क निर्माण में एलाइनमेंट की अनदेखी, उड़ती धूल, गुणवत्ताविहीन नाली निर्माण और बिजली के खंभों को शिफ्ट किए बिना काम किए जाने से नाराज नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया. नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *