जांजगीर-चांपा में 10 लाख की उधारी के लिए दोहरा हत्याकांड! शराब में सुहागा मिलाकर पार्षद और डॉक्टर को पिलाया, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में पार्षद रामखिलावन जांगड़े और झोलाछाप डॉक्टर जोहित खरे की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है, पुलिस के मुताबिक, 10 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में राजा उर्फ कमलनाथ खरे ने दोनों को मारने की साजिश रची. आरोप है कि उसने शराब में सुहागा मिलाकर दोनों को पिला दिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई.
