सिर्फ 15 दिन में फसल तैयार, किसान कमा रहे तगड़ा मुनाफा! बाजार में तुरंत डिमांड
Spinach Farming: बालोद के युवा किसान विकास सोनकर कई वर्षों से ‘किसान केशरी’ किस्म का पालक उगा रहे हैं, जो 15-20 दिन में तैयार हो जाता है. जड़ काली नहीं पड़ती और गर्मी में इसकी मांग अधिक रहती है. वे क्यारी बनाकर छिटकवां विधि से बुआई करते हैं, रोज सिंचाई करते हैं. बेहतर उत्पादन के लिए नाइट्रोजन खाद और NPK स्प्रे का उपयोग करते हैं.
