छत्तीसगढ़

हथियार छोड़ शिक्षा के रास्ते पर पूर्व माओवादी,10वीं परीक्षा में पास, अब पढ़ाई के साथ ये है लक्ष्य

बस्तर में पूर्व माओवादी सन्नू आंचला उर्फ संतोष ने आत्मसमर्पण के बाद दोबारा पढ़ाई शुरू की और अब 10वीं की परीक्षा पास कर ली है. बचपन में माओवादी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रभावित होकर वे संगठन से जुड़े थे. संगठन में रहते हुए उनकी पढ़ाई दूसरी कक्षा तक ही हो सकी थी. आत्मसमर्पण के बाद उन्होंने किताबों को अपना साथी बनाया और अब आगे की पढ़ाई जारी रखकर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं.