हाईवोल्टेज ड्रामा! खुद गिरफ्तारी देने निकले BJP विधायक, गाड़ी के आगे लेटे समर्थक, तो लिया यूटर्न
Ramkumar Toppo: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रॉमा देखने को मिला, जब विधायक रामकुमार टोप्पो नायब तहसीलदार के साथ हुए विवाद के बाद खुद गिरफ्तारी देने के लिए निकल गए. इसके बाद उनके समर्थक बीच में आ गए और गाड़ी के आगे लेट गए. फिर विधायक ने अपने फैसले से यू टर्न ले लिया और समर्थकों के विरोध के बाद विधायक वापस सीतापुर लौट आए और गिरफ्तारी नहीं दी.
