छत्तीसगढ़

Singhdeo vs Baghel: ‘बाबा के साथ बड़ा धोखा!’ कर्नाटक घटनाक्रम के बीच बीजेपी का पोस्‍टर, क्‍या बोले टीएस सिंहदेव

सिंहदेव बनाम बघेल की चर्चा के बीच बीजेपी ने टीएस बाबा के साथ धोखा वाला पोस्टर जारी किया है. टीएस सिंहदेव ने इसे फर्जी बताते हुए कहा कि भूपेश बघेल और दीपक बैज के साथ उनका हमेशा अच्छा तालमेल रहा है. सूरजपुर घटना में तीनों नेताओं के एक साथ आने को उन्होंने प्रशासन का श्रेय दिया. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में तनाव की चर्चाओं को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने खारिज कर दिया है. बीजेपी द्वारा जारी फर्जी पोस्टर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी के नाम से झूठा बयान जारी करना अपराध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *