बेबस पिता की नहीं सुनी पुकार, ब्लड बैंक में 85 यूनिट खून के बाद भी डोनर लाने की शर्त, चली गई लड़की की जान!
भिलाई जिला अस्पताल में लापरवाही का एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां ब्लड बैंक में 85 यूनिट ‘ओ पॉजिटिव’ रक्त उपलब्ध होने के बावजूद स्टाफ ने डोनर लाने की शर्त रख दी. पिता 36 घंटे तक डोनर की तलाश में भटकते रहे और इलाज के अभाव में 22 वर्षीय सिकलिन पीड़िता ने दम तोड़ दिया.
