CGPSC Scam: सीबीआई के बाद अब ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सीजीपीएससी घोटाले में कई लोकेशन पर रेड
Chattisgarh Public Service commission Scam: CGPSC भर्ती घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड आईएएस जेके. ध्रुव के भिलाई स्थित घर समेत कई जगहों पर छापेमारी की है. करीब एक दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है, जिससे जांच और तेज हो गई है.
