छत्तीसगढ़

DMF Scam News: छत्तीसगढ़ में 575 करोड़ के DMF घोटाला मामले में ED की छापेमारी, रडार पर कई सफेदपोश

DMF Scam News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल कार्यालय ने 16 जून को छत्तीसगढ़ में 9 स्थानों पर छापेमारी कर सर्च ऑपरेशन चलाया. कार्रवाई के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए गए. जांच एजेंसी के अनुसार यह कार्रवाई श्रीकांत दुबे समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ की गई है, जिन पर छत्तीसगढ़ बीज निगम के माध्यम से दिए गए ठेकों में DMFT निधि के कथित दुरुपयोग और गबन का आरोप है.