कौवों की दुनिया में बसा गांव! तिब्बती बसाहट से शुरू हुई कहानी, आज बना अनोखा बसेरा
Surguja News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित कौवा डांड एक अनोखी जगह है, जिसका नाम 1962 में यहां बसे तिब्बती समुदाय ने रखा था. उस समय इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में कौवे दिखाई देते थे, जिनकी आवाज लोगों को आकर्षित करती थी. यही वजह है कि यह जगह अपनी अनोखी पहचान और दिलचस्प कहानी के कारण लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
