लोकार्पण के 15 दिन बाद ही धंसा 22 करोड़ का रेलवे ओवरब्रिज, पुल पर पड़ी 70 फीट लंबी दरार, लोगों ने किया हंगामा
छत्तीसगढ़ में डोंगरगढ़ और राजनांदगांव के बीच हाल ही में तैयार किए गए दो रेलवे ओवरब्रिज बारिश की पहली परीक्षा में ही फेल होते नजर आए. यह करीब 20 से 22 करोड़ रुपये की लागत से बना था. इस ओवरब्रिज का लोकार्पण जून में हुआ था. महज 15 दिनों के भीतर बरसात के बाद पुलों में बड़ी दरारें दिखने लगी.
