VIDEO: भारी बारिश में धंसा खेत… मिल गया पाताल लोक का रास्ता! देखें छत्तीसगढ़ में क्या हुआ
Balod News: छत्तीसगढ़ के बलोद जिले में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर लोगों का मुंह खुला रह गया. गुरुर विकासखंड के ग्राम भानपुरी में भारी बारिश के बीच किसान खेलन साहू के खेत का एक हिस्सा अचानक धंस गया. सुबह से शुरू हुआ धंसाव धीरे-धीरे बढ़कर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में बदल गया. गड्ढे में लगातार बारिश का पानी भर रहा है. वो पानी कहां जा रहा है, कुछ पता नहीं. मानों खेत में पाताललोक का रास्ता निकल आया हो. घटना से ग्रामीण हैरान हैं. आशंका जताई जा रही कि करीब 25 वर्ष पहले इसी स्थान पर कराए गए बोर खनन के कारण मिट्टी कमजोर हो गई होगी, जिससे धंसाव हुआ. हालांकि, धंसने के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है.
