बरसात आते ही रसोई में छा जाता है जंगलों में उगने वाला छाता पुटू, भात के साथ आता है असली स्वाद, जानें रेसिपी
छत्तीसगढ़ में बरसात के मौसम में प्राकृतिक रूप से उगने वाला छाता मशरूम लोगों की पहली पसंद बन जाता है. जांजगीर-चांपा की अन्नू बंदे ने इसकी पारंपरिक छत्तीसगढ़ी रेसिपी साझा की है. सरसों के तड़के और देसी मसालों के साथ तैयार यह सब्जी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. गांवों में इसे गरमा-गरम दाल-भात के साथ परोसकर बड़े चाव से खाया जाता है.
