छत्तीसगढ़

घर के बाहर लगाइए यह खास वृक्ष! सुगंध से पास नहीं आएंगे जहरीले सांप, पूजा से परिवार पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा

Snake Repellent Tree: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी प्राकृतिक और पारंपरिक उपायों को विशेष महत्व दिया जाता है. सर्पनाशक वृक्ष भी इसी परंपरा का हिस्सा बन चुका है. भले ही इसके प्रभाव को लेकर वैज्ञानिक पुष्टि उपलब्ध न हो, लेकिन ग्रामीणों का विश्वास और अनुभव इसे क्षेत्र में एक अनोखी पहचान दिला रहे हैं. बिलासपुर के तुर्काडीह गांव में एक ‘सर्पनाशक वृक्ष’ चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्रामीणों का दावा है कि इसे घर के पास लगाने से सांप दूर रहते हैं.