जब तक पत्नी नहीं आएगी, मैं नीचे नहीं उतरूंगा! हाईटेंशन टावर पर चढ़े पति का हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO
Balrampur Video: छत्तीसगढ़ में बलरामपुर के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के लोधी गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद पति हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया. पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज युवक ने नीचे उतरने से इनकार कर दिया. उसकी जिद है कि जब तक पत्नी वापस नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास घंटों तक जारी रहे. घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है.
