IPS Transfers: छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 आईपीएस अफसरों के तबादले, 12 जिलों के SP बदले
Chhattisgarh IPS Transfers: छत्तीसगढ़ सरकार ने गृह विभाग के जरिए 24 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है. इसमें 12 जिलों के SP बदले गए हैं. अजय कुमार यादव राजनांदगांव के नए आईजी होंगे. यह प्रशासनिक बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा, जिसका उद्देश्य राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है.
