हाथ-पैर अकड़े, अजीब आवाज निकालने के बाद बेहोश होने लगीं छात्राएं, छत्तीसगढ़ के स्कूल में रहस्यमयी घटना
Bhilai News: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल में छात्राओं के हाथ-पैर अकड़ने लगे. इसके बाद वह बेहोश होने लगी. इससे स्कूल प्रबंधन परेशान हो गया और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी रिपोर्ट नॉर्मल निकली.
