छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED का एक्शन, विकास गर्ग गिरफ्तार, दिवालिया घोषित कंपनी को था खरीदा

Vikas Garg Arrest By ED: महादेव बेटिंग ऐप के मामले में ईडी का एक्शन सामने आया है, जब उसने चेयरमैन विकास को गर्ग को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि विकास की कंपनी ‘एराया लाइफस्पेसेज’ ने अमेरिका में दिवालिया हो चुकी एक बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी एबिक्स (Ebix) को खरीद लिया था. ED की जांच में पता चला कि विकास ने अमेरिका की कंपनी एबिक्स को खरीदने के लिए किसी सही बिजनेस मुनाफे का नहीं, बल्कि महादेव बेटिंग ऐप स्कैम के काले धन को यूज किया था.