छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रामगोपाल अग्रवाल के इशारे पर काम, कांग्रेस ऑफिस में कैश; ईडी के चौंकाने वाले खुलासे
Ramgopal Agrawal: छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में ईडी ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 7 दिन की ईडी की हिरासत में भेजा गया है. इसके अलावा ईडी के प्रेस नोट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. बताया गया है कि रामगोपाल के इशारे पर ही कांग्रेस ऑफिस पैसे पहुंचाए जाते थे.
