बसना में भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग
बसना में भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बसना थाने में शिकायत देकर FIR दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में हंसराज गोयल और अरुण पन्नालाल के नाम शामिल हैं. हिंदू संगठन ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.
